दिन दहाड़े न्यूयॉर्क में कत्लेआम, तामुरा ने राइफल निकाली और शुरू कर दिया नरसंहार, फिर खुद को मार ली गोली

By अभिनय आकाश | Jul 29, 2025

न्यूयॉर्क की सड़कों पर दिन दहाड़े बंदूक लेकर घूम रहे शख्स शेन तामुरा ने न अपना चेहरा छुपाया और न इरादें।  सीधे आकर ऐसा कोहराम मचाया कि 40 मंजिला इमारत जंग का मैदान बन गई। शाम के ठीक साढ़े छह बजे तामुरा घुसा राइफल निकाली और नरसंहार शुरू हो गया। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग भाग रहे थे तो कुछ टेबल के नीचे छिप रहे थे। कुछ लिफ्ट के पास गिड़गिड़ा रहे थे। लेकिन तामुरा नहीं रूका, उसकी गन गरजती रही और गोलियों की आवाज न्यूयॉर्क की शाम को खून से रंगती रही। फायरिंग के बाद तामुरा ने खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है। लेकिन मरने से पहले वो पांच जिंदगियां चीन चुका था। न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग ने बताया कि पार्क एवेन्यू कार्यालय भवन में गोलीबारी की सूचना मिलने पर शाम करीब साढ़े छह बजे आपातकालीन दल को घटनास्थल पर भेजा गया। इस भवन में देश की कुछ शीर्ष वित्तीय कंपनियों और नेशनल फुटबॉल लीग के कार्यालय स्थित हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मेयर एरिक एडम्स ने बताया कि इस गोलीबारी में कई लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें पुलिस अधिकारी कार्यालय भवन के अंदर तलाशी लेते नजर आ रहे है। मेयर ने बताया कि वह हताहतों के परिवार और प्रियजनों से मिलने अस्पताल जा रहे हैं। जिस भवन में गोलीबारी हुई वह एक व्यस्त इलाके में स्थित है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Russia को ईरान समझ लिया क्या? अमेरिका-NATO को पुतिन का संदेश, सैन्य ठिकानों को छुआ तो सीधा परमाणु बम से बात करेंगे

कौन था शेन तमुरा 

शेन तमुरा की पहचान 27 वर्षीय हवाई निवासी के रूप में हुई है, जो बाद में लास वेगास चला गया। तमुरा की तस्वीर वाले एक वायरल पहचान पत्र के अनुसार, उसके पास गुप्त हथियार रखने का परमिट था। यह परमिट उसे 14 जून, 2022 को जारी किया गया था और पाँच साल के लिए वैध था। तमुरा के पास एक निजी जासूस का लाइसेंस भी था जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी थी। शेन तमुरा ने ग्रेनाडा हिल्स के लिए फुटबॉल खेला था, जैसा कि 2015 के एक वीडियो में बताया गया है। एक पुराना वीडियो फिर से सामने आया है जिसमें तमुरा को खेल में अपनी हालिया जीत के बारे में भावुक होकर बात करते हुए सुना जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: India on Thailand Cambodia War: थाईलैंड युद्ध में भारत की एंट्री! क्या चेतावनी आई?

बांग्लादेशी अप्रवासी की भी मौत 

 मैनहट्टन की एक गगनचुंबी इमारत में हुई सामूहिक गोलीबारी में मारा गया न्यूयॉर्क पुलिस अधिकारी एक बांग्लादेशी अप्रवासी था और ड्यूटी पर नहीं था। गोलीबारी के समय 36 वर्षीय दीदारुल इस्लाम इमारत में सुरक्षा पाली में कार्यरत थे। इस्लाम को एक पूर्व सैनिक बताया गया है और उन्होंने ब्रोंक्स स्थित न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के 47वें प्रीसिंक्ट में साढ़े तीन साल तक सेवा की थी। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। सीएनएन के अनुसार, उनकी पत्नी, जो आठ महीने की गर्भवती हैं, उनके तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। 

प्रमुख खबरें

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक जल्द पहुंचाए: मंत्री लखेंद्र कुमार

चुनाव आयोग ने गुजरात में जारी की SIR की ड्राफ्ट लिस्ट, 74 लाख वोटर्स के नाम हटे

नोएडा पुलिस पर 14 घंटे की अवैध हिरासत और कस्टोडियल यौन उत्पीड़न का आरोप, SC ने केंद्र से जवाब मांगा

दिल्ली में आबादी देह सर्वे शुरू करेगी सरकार, बदलेगा ग्रामीण भूमि प्रबंधन का स्वरूप