बाल विवाह मामले में आया असम के डीजीपी का बयान, कहा- समय सीमा में चार्जशीट दाखिल करना चुनौती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2023

असम। असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने मंगलवार को कहा कि राज्य में बाल विवाह के मामलों में 2,500 से अधिक गिरफ्तारियां होने के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती निर्धारित समय सीमा के अंदर आरोपपत्र दाखिल करने की है। सिंह ने कहा कि पुलिस की मंशा किसी को परेशान करने की नहीं है, लेकिन इसका लक्ष्य दो-तीन वर्षों के अंदर बाल विवाह की प्रथा को खत्म करना है।

सिंह ने 65 आरोपियों को जमानत मिलने पर कहा,‘‘मेरे लिए यह महत्वपूर्ण नहीं है कि कौन कितने समय तक जेल में रहता है। महत्वपूर्ण यह है कि उन्हें आरोपी बनाया गया और वे अब कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य इस साल बाल विवाह की संख्या में कमी लाना और दो-तीन साल के अंदर राज्य में इस प्रथा को पूरी तरह से खत्म करना है।

प्रमुख खबरें

Explained | Special Session of Parliament | परिसीमन और महिला आरक्षण पर आर-पार, जानें क्यों छिड़ा है सियासी संग्राम

Andhra Pradesh Road Accident | तीर्थयात्रियों की खुशियां मातम में बदलीं, कुरनूल में लॉरी और बोलेरो की टक्कर में 8 की मौत

नारी शक्ति से लिखेगा नया इतिहास! संसद में महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी- माताओं-बहनों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान

US Sanctions | अब India को पेनिक करना चाहते है Donald Trump! मुसीबतों के जाल बुन रहा अमेरिका! रूसी और ईरानी कच्चे तेल पर दी गई छूट खत्म, बढ़ेगा दबाव