चीन में चालक रहित कार ने पैदल यात्री को मारी टक्कर, लोग फिर भी ले रहे है कार निर्माता कंपनी का पक्ष, जाने क्यों

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2024

बीजिंग। चीन में एक चालक रहित कार ने एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी तथा सोशल मीडिया पर लोग कार निर्माता का पक्ष ले रहे हैं क्योंकि व्यक्ति कथित तौर पर गाड़ियों के लिये हरी बत्ती होने के बावजूद सड़क पार कर रहा था। कार निर्माता दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी बायदू ने चीनी मीडिया में जारी एक बयान में कहा कि हरी बत्ती होते ही कार चलने लगी और उसकी पैदल यात्री से मामूली टक्कर हुई। कंपनी ने बताया कि पीड़ित को एक अस्पताल ले जाया गया जहां जांच में पाया गया कि उसे कोई बाहरी चोट नहीं आयी। 

सोशल मीडिया पर आयी टिप्पणियों में बायदू का काफी हद तक समर्थन करते हुए कहा गया है कि पैदल यात्री ने कानून तोड़ा था। बीजिंग स्थित सर्च इंजन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनी बायदू चीन में चालक रहित ड्राइविंग के विकास में अग्रणी है। इसका सबसे बड़ा ‘रोबोटैक्सी’ संचालन वुहान में है। इसका बेड़ा 300 कारों का है।

प्रमुख खबरें

Max Verstappen का Formula One में भविष्य पर सस्पेंस, जल्द ले सकते हैं चौंकाने वाला फैसला

Noida Airport पर बस आखिरी मंजूरी का इंतजार, 45 दिनों में शुरू होंगे Flight Operations

Indian Economy की ग्रोथ पर संकट के बादल, महंगा Crude Oil बढ़ा सकता है आपकी जेब पर बोझ

Tamil Nadu की सियासत में Thalapathy Vijay की एंट्री, Stalin-DMK को देंगे सीधी टक्कर?