Commonwealth Championship: Samoa में भारतीय वेटलिफ्टर्स का 'गोल्डन' पंच, एक दिन में जीते 4 Gold

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2026

भारतीय भारोत्तोलकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समोआ के अपिया में चल रही राष्ट्रमंडल युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप और संबंधित यूनिवर्सल कप (सीनियर) में प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार स्वर्ण पदक जीते। सुनील सिंह ने 65 किलोग्राम पुरुष वर्ग में कुल 271 किलोग्राम (स्नैच में 126 किलोग्राम और क्लीन एवं जर्क में 145 किलोग्राम) भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि ऐसांगफा गोगोई ने 58 किलोग्राम महिला वर्ग में और अभिनव गोगोई ने 71 किलोग्राम पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) के अध्यक्ष सहदेव यादव ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों, कोच और सहायक कर्मचारियों को बधाई दी। यादव ने अपने बधाई संदेश में कहा, ‘‘ये उपलब्धियाँ हमारे खिलाड़ियों और सहायक टीम की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। भारत वैश्विक भारोत्तोलन मंच पर एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहा है।

प्रमुख खबरें

वाहन उद्योग ने CAFE 3 मानकों का किया स्वागत, 2027 से लागू होंगे नए नियम

Tamil Nadu CM Vijay बोले- TVK जनता की सेवा के लिए राजनीति में आई, राजशाही के लिए नहीं

Asian Games में Neeru Dhanda और Kynan Chenai ने ट्रैप मिक्स्ड टीम में जीता Gold Medal

Asian Games 2026: Top 10 में India की Entry, कल Cricket और Hockey पर सबकी नजरें