मौजूदा स्थिति में किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए रहना चाहिए तैयार: अय्यर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2020

राजकोट। श्रेयस अय्यर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में अपने पसंदीदा चौथे नंबर के स्थान पर खेलने का मौका नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने गुरूवार को कहा कि भारतीय टीम में मौजूदा प्रतिस्पर्धा को देखते हुए एक खिलाड़ी को किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिये तैयार रहना चाहिए। अय्यर ने 2019 विश्व कप के बाद भारत की सीमित ओवरों की टीम में वापसी की है और उन्होंने चौथे नंबर पर अच्छा खेल दिखाया है। 

हालांकि मंगलवार को उन्हें चौथे के बजाय पांचवें नंबर पर कर दिया गया क्योंकि कप्तान विराट कोहली खुद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ताकि विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और शिखर धवन को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सके। हालांकि यह कदम कारगर नहीं रहा क्योंकि भारत ने यह मैच 10 विकेट से गंवा दिया। दूसरे वनडे से पहले 25 साल के अय्यर ने पत्रकारों से कहा, ‘‘इस स्थिति में आपको किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी के लिये तैयार रहना चाहिए क्योंकि इस समय टीम में जो प्रतिस्पर्धा है, उसे देखते हुए टीम में खेलना अहम है। ’’

इसे भी पढ़ें: पुराने आंकड़ों से सीखकर सीरीज में आगे बढ़ेंगे विराट के शेर

उन्होंने यह भी कहा कि टीम और अधिक प्रयोग करने की कोशिश में है। उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी विशेष नंबर पर बल्लेबाजी करने की वजह नहीं दे सकते। हां, हमारे लिये सबसे अहम चीज ध्यान लगाये रखना है। साथ ही हम इसके बारे में शिकायत नहीं कर सकते कि हमें उसी स्थान पर बल्लेबाजी करने को नहीं मिल रही। हम प्रयोग करने की कोशिश में हैं। उम्मीद है कि हम प्रत्येक बल्लेबाज को अच्छे स्थान पर खिलायेंगे।’’ अय्यर ने कहा, ‘‘यह समय है जब हमें चीजों में प्रयोग करने की कोशिश करनी चाहिए और उम्मीद करते हैं कि यह भविष्य में कारगर साबित होगा। ’’

इसे भी देखें: पुराने आंकड़ों से सीखकर सीरीज में आगे बढ़ेंगे विराट के शेर

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज