दतिया में प्राचार्य ने कॉलेज में हिजाब को किया बैन, गृह मंत्री ने कलेक्टर को दिए जांच के आदेश

By सुयश भट्ट | Feb 15, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री के विधानसभा क्षेत्र दतिया में हिजाब को लेकर एक बार फिर तनाव देखा गया है। सोमवार दोपहर पीजी कॉलेज दतिया में एक लड़की को बुर्का पहन कर घूमते देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर और कॉलेज के अलग-अलग ग्रुप्स में वायरल होने लगा।

इसे भी पढ़ें:छात्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया आपत्तिजनक वीडियो, पुलिस कर रही है कर्यवाही 

दरअसल यह पहली बार है जब कॉलेज के प्रिंसिपल ने हिजाब को लेकर किसी तरह के प्रतिबंध की बात की है। प्राचार्य डीआर राहुल ने कहा कि हमने कॉलेज के छात्र छात्राओं को शालीन कपड़ों में आने के लिए हिदायत दी है। यह मामला पहली बार हमारे सामने आया है कि हिजाब को लेकर कोई विवाद हुआ हो।

उन्होंने कहा कि ना तो उस लड़की से बात हो पाई है कि वह कौन थी, कॉलेज की थी भी या नहीं ? ना ही विरोध करने वाले इस कॉलेज से कोई ताल्लुक रखते हैं। परीक्षा चल रही है और सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए मंगलवार को एसपी महोदय से इस बारे में शिकायत करके मार्गदर्शन लिया जाएगा, क्योंकि यह संवेदनशील मामला है।

इसे भी पढ़ें:भोपाल सांसद को अश्लील फोटो भेजने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार, आज किया जाएगा कोर्ट में पेश 

वहीं इस मामले को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दतिया सांप्रदायिक सौहार्द और सद्भाव की जीती जागती मिसाल है। सोशल मीडिया पर दतिया के पीजी कॉलेज की छात्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। प्रिंसिपल द्वारा निकाले गए आदेश की जांच के लिए दतिया कलेक्टर को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है हिजाब पर बैन को लेकर सरकार के पास कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है इसलिए कोई भ्रम ना फैलाएं।

प्रमुख खबरें

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus

Wimbledon 2024: क्या Novak Djokovic लेंगे Jannik Sinner से बदला? सेमीफाइनल में होगी महाटक्कर

England से मिली हार पर भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- हमारे Bowlers ने Plan ही फॉलो नहीं किया

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत