Delhi में बेकाबू थार ने दो को रौंदा, एक की मौत, घंटों सड़क पर पड़ा रहा शव

By एकता | Aug 10, 2025

रविवार सुबह दिल्ली में एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने दो पैदल यात्रियों को कुचल दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना 11 मूर्ति इलाके के पास हुई, जो राष्ट्रपति भवन से केवल 2 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने गाड़ी चला रहे 26 वर्षीय आरोपी आशीष को हिरासत में लिया है।

इसे भी पढ़ें: डबल वोटर ID विवाद, Tejashwi Yadav के आरोपों पर भड़के डिप्टी सीएम Vijay Kumar Sinha

शराब पीकर गाड़ी चला रहा था ड्राइवर

पुलिस को थार गाड़ी के अंदर से शराब की बोतलें मिली हैं, जिससे यह संदेह पैदा होता है कि ड्राइवर नशे में था। हालांकि, आरोपी ने पूछताछ में दावा किया है कि उसे गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस इस बात की पुष्टि के लिए आरोपी का मेडिकल टेस्ट करवा रही है। फोरेंसिक टीम भी मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं।

पीड़ित का शव घंटों तक सड़क पर पड़ा रहा, जिसके बाद उसे हटाया गया। दुर्घटना की तस्वीरें बताती हैं कि थार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, उसके पहिए भी उखड़ गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका