हर युग में अंत में सच ही जीतता है, असत्यमेव पराजयते : Akhilesh Yadav

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2024

लखनऊ। विपक्षी दलों के समूह ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के उत्तर प्रदेश में सबसे प्रमुख घटक समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को ‘असत्यमेव पराजयते’ का नया नारा देते हुए बिना नाम लिए सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर एक प्रमुख समाचार समूह में प्रकाशित दूसरे चरण के मतदान से संबंधित कार्टून को साझा करते हुए पोस्ट कर कहा, ‘‘ झूठ बोलना दरअसल मूर्ख बनाने की मानसिक साजिश का शाब्दिक रूप होता है।’’ 

इसे भी पढ़ें: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने विवाद के बीच आरक्षण का समर्थन किया

अखिलेश यादव अक्सर अपनी सभाओं में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दुनिया की सबसे बड़ी झूठी पार्टी करार देते हैं और इसके शीर्ष नेताओं पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हैं। हाल ही में एक सभा में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कहने को तो भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है लेकिन उसका काम और जो उसने सपने दिखाए थे अगर उन चीजों का आकलन करेंगे तो पाएंगे कि दुनिया की सबसे झूठी पार्टी अगर कोई है तो भाजपा ही है।’’ उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में आठ सीट पर 26 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ जबकि इसके पहले 19 अप्रैल को भी आठ सीट पर मतदान हो चुका है। यादव ने दावा किया है कि पहले और दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों ने भाजपा का सफाया कर दिया है।

प्रमुख खबरें

SBI UPI डाउनटाइम अलर्ट! 4 सितंबर को 45 मिनट तक ठप रहेंगी यूपीआई सेवाएं, जानिए विकल्प और जरूरी बातें

Pushkar Singh Dhami ने Flying Car स्टार्टअप के लिए सरकारी सहायता के दिए निर्देश

Congo में Ebola का प्रकोप हुआ भीषण, 3000 से अधिक मरीजों की मौत

Indus Waters Treaty के तहत Pakistan ने की भारत से रचनात्मक बातचीत की मांग