फॉर्म में चल रहे सात्विक-चिराग की जोड़ी All England Championship में करेगी भारत की अगुवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2024

बर्मिंघम। फ्रेंच ओपन चैम्पियन सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मंगलवार से यहां शुरू हो रही आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में खिताब के लिये भारत का 23 साल का इंतजार खत्म करने की कोशिश करेंगे। भारत के लिये खिताब प्रकाश पादुकोण (1980) और पुलेला गोपीचंद (2001) ही जीत सके हैं जबकि साइना नेहवाल (2015) और लक्ष्य सेन (2022) उपविजेता रहे। आम तौर पर भारत में यह टूर्नामेंट काफी प्रतिष्ठित माना जाता रहा है लेकिन अब यह अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में चार सुपर 1000 टूर्नामेंटों में से एक है। 

पहले दौर में जीतने पर दूसरे दौर में उनका सामना मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूइ यिक से हो सकता है जिन्हें वे पिछले तीन मुकाबलों में हरा चुके हैं। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू का सामना पहले दौर में जर्मनी की वोन्ने लि से होगा जिसके बाद दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी कोरिया की अन सि यंग से टक्कर हो सकती है। सिंधू ने बायें घुटने की चोट से उबरकर पिछले सप्ताह फ्रेंच ओपन में वापसी की थीलेकिन क्वार्टर फाइनल में हार गई। लक्ष्य सेन पहले दौर में मलेशिया के एंग जि योंग से खेलेंगे और दूसरे दौर में डेन एंडर्स एंटोनसेन से टक्कर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: पिस्टल निशानेबाज रुद्रांश खंडेलवाल को पैरा विश्व कप में रजत पदक

दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी एच एस प्रणय पहले दौर में चीनी ताइपै के सू लि यांग से खेलेंगे। किदाम्बी श्रीकांत पहले दौर में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन से खेलेंगे जबकि प्रियांशु राजावत का सामना इंडोनेशिया के चिको ओरा द्वि वार्डोयो से खेलेंगे। महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का सामना पहले दौर में इंडोनेशिया की अप्रियानी राहायू और सिति फादिया सिल्वा रामाधंती से होगा। तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा हांगकांग की यूंग एनगा तिंग और यूंग पुइ लाम से खेलेंगी।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त