Eiffel Tower के सामने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में लड़के ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, देखें वायरल वीडियो

By एकता | Oct 18, 2022

दो प्यार करने वाले लोगों के लिए सबसे जरुरी एक दूसरे का साथ होता है। रिश्ते की शुरुआत अक्सर प्यार के इजहार के साथ होती है और शादी पर जाकर खत्म हो जाती है। शादी के बाद कपल की जिंदगी एक अलग मोड़ पर शुरू होती है, जिसमें सिर्फ और सिर्फ ढेर सारा प्यार भरा होता है। आमतौर पर लोग शादी के लिए अपने पार्टनर को प्रपोज करते हैं। प्रपोज की बातें सुनकर ही आपके दिलों में प्यार की घंटियां बजने लग गयी होगी। प्रपोजल वाला लम्हा, प्यार करने वाले हर व्यक्ति के लिए बहुत मायने रखता है और इसे खास और हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए लोग ढेरों तैयारियां भी करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: पार्टनर को देते है 'लव बाइट' तो हो जाएं सावधान, जानलेवा साबित हो सकता है प्यार करने का ये तरीका

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति एफिल टावर के सामने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते दिख रहा है, वो भी शाहरुख़ खान के गाने पर डांस करते हुए। जी हाँ, यहीं इस प्रपोजल की सबसे खास बात है। व्यक्ति ने अपनी जिंदगी के खास लम्हे को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए प्यार के शहर को चुना। पेरिस में एफिल टावर के सामने उसने लाल कार्पेट पर गुलाब की पंखुड़ियां, मोमबत्तियां सजाई और इनके पीछे गुलाब की पंखुड़ियों से सजा 'मैरी मी' का बोर्ड लगाया। प्यार के शहर में व्यक्ति ने बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख़ खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के रोमांटिक गाने 'कोई मिल गया' पर डांस करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। इतना ही नहीं लड़के की गर्लफ्रेंड भी उसके साथ स्टेप से स्टेप मिलाकर डांस करती नजर आयी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार