हरदोई में युवक ने हंसिये से प्रहार कर अपनी मां की हत्या की और बहन को घायल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2025

हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक युवक ने हंसिये से प्रहार कर अपनी मां की हत्या कर दी और छोटी बहन को घायल कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस का कहना है कि परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रामरती को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रामरती ने दम तोड़ दिया। संगीता का उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजीत चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अमित पिछले कुछ समय से मानसिक अवसाद में चल रहा था और उसका इलाज भी कराया जा रहा था।

प्रमुख खबरें

Congress नेता Aradhana Mishra का UP सरकार पर आरोप, राज्य में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित

Delhi में British Liquor पर घटेगा Customs Duty, 15 प्रतिशत तक सस्ती हो सकती है Scotch

Asian Games में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने दी बधाई

बिहार में Flood mismanagement पर बड़ी कार्रवाई, सात Engineer निलंबित