हरियाणा में प्रेम प्रसंग को लेकर लड़की के परिजनों ने पीट पीटकर लड़के को मार डाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2024

रेवाड़ी। राजस्थान के रहने वाले एक युवक की रेवाड़ी में एक लड़की के परिजनों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर जान ले ली जिन्हें दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का शक था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार रात को रेवाड़ी के चित्रदुर्ग गांव में घटी। पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय युवक की मौत के सिलसिले में लड़की के दो चाचाओं को गिरफ्तार किया गया है और उनकी पहचान दिनेश तथा रवींद्र के रूप में की गई है। 

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh : ‘AAP’ नेता संजय सिंह ने अदालत में आत्मसमर्पण किया, जमानत मंजूर

मोहित के रिश्तेदार राजेश कुमार ने कहा, ‘‘जब हम वहां पहुंचे तो मोहित गंभीर रूप से घायल अवस्था में था। हम उसे एक स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए जिन्होंने उसे रेवाड़ी रेफर कर दिया लेकिन उसकी मौत हो गई। हमें नहीं पता कि मोहित का कोई प्रेम प्रसंग था।’’ पुलिस अधिकारी सिंह ने बताया कि पुलिस अन्य संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Pakistan में आतंकवादियों पर कहर बनकर टूट रहे हैं Unknown Gunmen, Lashkar कमांडर के बयान से हुआ खौफ का खुलासा

Sawan Somwar Vrat Rules: 16 सोमवार व्रत की शुरुआत में न करें ये गलती, मनोकामना पूर्ति के लिए महादेव के सामने बोलें यह मंत्र

Love Horoscope For 4 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 4 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Sawan Rituals: हरी चूड़ियां पहनने से पहले जरूर करें ये काम, Lord Shiva और Mata Parvati का मिलेगा आशीर्वाद