हरियाणा में 15 वर्षीय लड़के का 11 साल बड़ी लड़की से विवाह रुकवाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2024

हरियाणा में 15 वर्षीय लड़के की उससे करीब 11 साल बड़ी लड़की से कराई जा रही शादी को रुकवा दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता ने बताया कि उनके कार्यालय को डिडवाडा गांव में एक नाबालिग लड़के का बाल विवाह कराए जाने की जानकारी मिली।

सुनीता ने बताया कि टीम ने नाबालिग लड़के की शादी को रुकवाया और साथ ही परिजनों को विवाह न करने के लिए चेताया। उनके मुताबिक, लड़के के परिजनों ने बताया कि उसके माता-पिता बीमार रहते हैं और उन्हें किसी कानून की कोई जानकारी नहीं है और इसलिए वे गलती से ऐसा कर रहे थे।

सुनीता ने कहा कि परिवार द्वारा महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध विभाग के अधिकारियों को लिखित बयान दिए गए कि वे कानून का पालना करेंगे तथा लड़के के बालिग होने पर ही उसकी शादी करेंगे।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.