अमेरिका के हवाई में एक व्यक्ति ने पड़ोसी के घर पर गोली चलाकर तीन लोगों की हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2024

अमेरिका के हवाई में शनिवार की रात पड़ोसियों के बीच विवाद के कारण हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। हमलावर को भी एक स्थानीय व्यक्ति ने गोली मार दी, जिसे गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थोएम्स के अनुसार उस व्यक्ति ने घर पर जमा हुए लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिससे वैनानाई की रहने वाली तीन महिलाओं की मौत हो गई। वैनानाई, होनोलूलू शहर के पश्चिम में करीब 48 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उन्होंने एक पत्रकार वार्ता में बताया कि, उसी समय घर में रहने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति ने उस संदिग्ध को गोली मार दी।

पुलिस प्रवक्ता ने स्थानीय निवासी को गिरफ्तार किए जाने के कारण के बारे में पूछने पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया। थोएम्स ने बताया कि मरने वाली महिलाओं की उम्र 34, 36 और 29 साल थी। उन्होंने बताया कि 31 वर्षीय एक पुरुष और 52 वर्षीय एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

थोमेम्स ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास ‘फ्रंट-एंड लोडर’ मशीन में अज्ञात ईंधन से भरे चार ड्रम थे। पुलिस प्रमुख जो लोगन ने पत्रकार वार्ता में कहा कि यह गोलीबारी इस क्षेत्र में पिछले कुछ सप्ताहों में हुई कई गोलीबारी की घटनाओं में से सबसे नई घटना है, जिसके कारण पुलिस ने बंदूक हिंसा से लड़ने के लिए कदम उठाने का संकल्प लिया है।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand