Iran की मदद के फेर में ट्रंप ने चीन को भी लपेट लिया! जिस सैटेलाइट की सहायता से US बेस पर हुआ था हमला, उसे किसने तोड़ दिया?

By अभिनय आकाश | Sep 15, 2026

अंतरिक्ष में ड्रैगन की जासूसी साजिश को बड़ा झटका लगा है। मार्च 2026 में लॉन्च किया गया चीन का अत्याधुनिक सैन्य जासूसी सैटेलाइट याओगन-50 (02) अंतरिक्ष में रहस्यमयी ढंग से तबाह हो गया है। एक असामान्य और जटिल रेट्रोग्रेड कक्षा  में चक्कर काट रहा यह उपग्रह उड़ान भरने के महज डेढ़ महीने के भीतर ही टुकड़ों में बिखर गया। अमेरिकी स्पेस फोर्स की ट्रैकिंग प्रणाली के मुताबिक, इस विस्फोट के बाद अंतरिक्ष में कम से कम 43 खतरनाक मलबे के टुकड़े तैर रहे हैं। ये टुकड़े पृथ्वी से 600 से 1,100 किलोमीटर की ऊंचाई पर फैले हैं, जहां वायुमंडलीय खिंचाव नगण्य होने के कारण यह मलबा आने वाले कई दशकों तक अन्य उपग्रहों के लिए सीधा खतरा बना रहेगा। सैटेलाइट के नष्ट की पुख्ता वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन रक्षा और अंतरिक्ष विश्लेषकों का मानना है कि इसके ऑनबोर्ड प्रोपल्शन सिस्टम में विस्फोट, बैटरी फेलियर या फिर किसी बाहरी अंतरिक्षीय कचरे से टक्कर इसकी वजह हो सकती है। बीजिंग ने इस बड़े नुकसान पर चुप्पी साध रखी है, हालांकि चीनी स्पेस रडार ने भी मलबे के कुछ हिस्सों की पुष्टि की है। कहने को चीन याओगन सीरीज को जमीन और मौसम सर्वेक्षण का साधन बताता है, लेकिन असल में यह चीनी सेना (PLA) की वह 'आसमानी आंख' है जिसका इस्तेमाल समुद्री जहाजों, मिसाइल बेस और सीमा पर सैन्य गतिविधियों की टोह लेने के लिए किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी संसद में संशोधन पेश, रूस से तेल खरीदने पर लेकर भारत को लेकर बड़ा संशोधन

अमेरिका में चीनी दूतावास ने साफ़ किया कि बीजिंग जो मदद तेहरान को देता है, वह अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक है और आलोचक इस टकराव का फ़ायदा उठाकर दूसरे देशों को बुरी नीयत से इसमें घसीट रहे हैं और उन्हें बदनाम कर रहे हैं। 17 जुलाई को हुए एक हमले में, ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने उत्तर-पूर्वी जॉर्डन में मुवाफ़्फ़क साल्टी एयर बेस पर अमेरिकी सैनिकों के रहने की जगह को निशाना बनाया। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में तीन सैनिक मारे गए, चार अन्य घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए बाहर ले जाना पड़ा और बेस पर मौजूद मानव-संचालित और बिना-मानव वाले (अनमैन्ड) दोनों तरह के विमानों को निशाना बनाया गया। टकराव तब और बढ़ गया जब 24 घंटे के अंदर इस मज़बूत सुरक्षा वाले बेस पर तीन मिसाइल हमले हुए, जिसके कारण अप्रैल में हुए सीज़फ़ायर (युद्धविराम) के बाद पहली बार अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई। इस घटना ने न सिर्फ़ अच्छी तरह सुरक्षित अमेरिकी ठिकानों की कमज़ोरी को उजागर किया, बल्कि अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने की ईरान की तेज़ी से बढ़ती और आधुनिक होती क्षमता को लेकर चिंताएँ भी बढ़ा दीं।

क्या अमेरिका ने बनाया निशाना

दोनों घटनाओं का समय करीब-करीब जुड़ा हुआ लगता है। पहले चीनी इमेजरी का इस्तेमाल अमेरिकी बेस पर हमले में कथित तौर पर हुआ और फिर उसी श्रेणी का एक चीनी टोही सैटेलाइट टूट गया। कोई आधिकारिक पक्ष यह नहीं कह रहा कि अमेरिका ने इसे निशाना बनाया। कोई यह भी नहीं कह रहा कि ऐसा नहीं हुआ।

प्रमुख खबरें

Maharashtra Cabinet ने दी सहकारी चीनी मिलों को 750 करोड़ रुपये के सस्ते Loan की मंजूरी

गद्दारी करने वाले बांग्लादेश के लिए भारत ने दबाया बिजली का बटन, ढाका में हाहाकार

Brendan Taylor ने तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे ODI करियर वाले खिलाड़ी

ये हथकंडे...मसूद अजहर पर पाकिस्तान के 70 लाख वाले इनामी खेल की भारत ने खोली पोल