Donald Trump ने वर्ष के अंत में अपने संबोधन में आप्रवासन को लेकर प्रशासन की उपलब्धियां गिनाईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल के अंत में व्हाइट हाउस में दिए गए संबोधन में आप्रवासन और आठ युद्ध रुकवाने में अपने प्रशासन की सफलताएं गिनाईं। ट्रंप ने बुधवार को राष्ट्र के नाम 19 मिनट के संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, “11 महीने पहले, मैंने एक गड़बड़ी का पता लगाया, और मैं इसे ठीक कर रहा हूं।”

ट्रंप ने इस वर्ष जनवरी में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद से अपने प्रशासन की उपलब्धियां गिनाईं, जिसमें सीमा को सुरक्षित करना, “विपरीत प्रवासन”, महंगाई कम करना, संघर्षों को समाप्त करना, शुल्क का उपयोग करके देश के लिए अरबों डॉलर अर्जित करना, रोजगार सृजन को बढ़ावा देना और आप्रवासन पर कड़ी कार्रवाई करना शामिल है।

उन्होंने कहा, “मैंने अमेरिकी ताकत को पुनर्स्थापित किया, 10 महीने में आठ युद्ध समाप्त किए, ईरान के परमाणु खतरे को नष्ट किया और गाजा में युद्ध पर विराम लगाया, जिसके चलते 3,000 साल में पहली बार पश्चिम एशिया में शांति आई। मैंने मृत या जीवित अवस्था में बंधकों की रिहाई सुनिश्चित की।”

हालांकि, ट्रंप ने इन संघर्षों का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने पूरे वर्ष यह दावा किया है कि उन्होंने भारत- पाकिस्तान, थाईलैंड- कंबोडिया, आर्मेनिया-अज़रबैजान, कोसोवो-सर्बिया, इजराइल- ईरान, मिस्र- इथियोपिया, और रवांडा- कांगो के बीच युद्ध रुकवाए।

उन्होंने यह भी बताया कि उनके प्रशासन ने दुनिया भर से अमेरिका में आने वाले प्रवासियों से निपटने में सफलता हासिल की है, जो अमेरिकियों की नौकरियां छीन रहे हैं और आवास खर्च बढ़ा रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि आवास खर्च बढ़ने का एक प्रमुख कारण सीमा पर भीषण आक्रमण है।

उन्होंने कहा, हमने कभी भी आक्रमण नहीं झेले हैं। यह सबसे खराब चीज है, और ईमानदारी से कहूं तो, मेरी राय में, जो सबसे खराब चीज बाइडन प्रशासन ने हमारे देश को दी है, वह सीमा पर आक्रमण है।”

इसके अलावा ट्रंप ने कहा कि वह क्रिसमस के मौके पर अमेरिकी सैनिकों को1,776 डॉलर धनराशि के बोनस चेक भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये भुगतान शुल्क निधि से किए जा रहे हैं।

ट्रंप ने कहा कि 14.5 लाख सैनिक क्रिसमस से पहले यह धनराशि हासिल करेंगे और चेक जारी किए जा चुके हैं। ट्रंप ने ऐसे समय में सैनिकों को बोनस देने की घोषणा की है जब लाखों अमेरिकी लोग महंगाई के कारण खाद्य, आवास समेत विभिन्न चीजों के दाम बढ़ने को लेकर चिंतित हैं।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर