लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि: काली पट्टी पहनकर मैच खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी, स्टेडियम में आधा झुका रहेगा 'राष्ट्रीय ध्वज'

By अनुराग गुप्ता | Feb 06, 2022

नयी दिल्ली। महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देंगे। आपको बता दें कि भारत और वेस्ट इंडीज के बीच में होने वाली वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज अहमदाबाद में खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय खिलाड़ी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Legendary Lata Mangeshkar passes away | पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार

ऐतिहासिक मुकाबला

अहमदाबाद में खेला जाने वाला पहला मुकाबला भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक होगा, क्योंकि भारतीय टीम आज अपना 1,000वां वनडे मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी। वहीं टीम ब्लू की कप्तानी का जिम्मा रोहित शर्मा के कंधों पर है और विराट कोहली को कप्तानी से हटाए जाने के बाद बतौर कप्तान उनका पहला मुकाबला है। हालांकि रोहित शर्मा पहले भी कई मौकों पर भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक