IIMC में प्रो. संजय द्विवेदी का कार्यकाल पूरा, MCU भोपाल में प्राध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं ग्रहण की

By अंकित सिंह | Jul 13, 2023

देश के वरिष्ठ पत्रकारिता विभाग के शिक्षक डॉ प्रोफेसर संजय द्विवेदी का भारतीय जनसंचार संस्थान में 3 साल का कार्यकाल 12 जुलाई को पूरा हो गया। इसके बाद उन्होंने दोबारा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल में अध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं ग्रहण कर ली है। दिल्ली से भोपाल पहुंचने पर विश्वविद्यालय के नए परिषद में उनका स्वागत किया गया। संजय द्विवेदी इस दौरान बेहद खुश नजर आए। उन्होंने सभी के सहयोग और स्नेह के लिए आभार जताया। साथ ही साथ उम्मीद की कि उन्हें यह हमेशा मिलता रहेगा। 

इसे भी पढ़ें: IIMC में 'कैंपेन प्लानिंग प्रजेंटेशन' का आयोजन, प्रो. द्विवेदी बोले- क्रिएटिव सोच से आते हैं बेहतर आइडिया

हुआ था विदाई समारोह 

भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) में मंगलवार को महानिदेशक प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रो. द्विवेदी ने कहा कि आईआईएमसी के शिक्षक और विद्यार्थी मिलकर पत्रकारिता की नई इबारत लिख सकते हैं। भारतीय पत्रकारिता का इतिहास आईआईएमसी के विद्यार्थियों के बिना अधूरा है। अपनी प्रतिभा से भारतीय जन संचार संस्थान के विद्यार्थियों ने पूरे विश्व में संस्थान का नाम रोशन किया है। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली को देश का सर्वश्रेष्ठ मीडिया संस्थान बनाए रखने की दृष्टि से महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी का कार्यकाल याद रखा जाएगा। वे तीन वर्ष से संस्थान के महानिदेशक हैं। 

प्रमुख खबरें

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा

जंतर मंतर हमले के मामले में Swatantra Bhardwaj से Delhi Police ने पूछे 100 से अधिक सवाल

Moscow में Putin से मिलने के बाद Kyiv पहुंचे अमेरिकी दूत, शांति वार्ता पर चर्चा