Maharashtra के जालना में पिता ने तीन बच्चों को कुएं में फेंककर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

By Prabhasakshi News Desk | Apr 15, 2024

जालना । महाराष्ट्र के जालना जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों और 12 वर्षीय एक बेटे को कुएं में फेंककर कथित तौर पर मार डाला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी संतोष धोंडीराम तकवाले ने रविवार को पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अपराध के मकसद का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, छत्रपति संभाजी नगर के कचनेर गांव का रहने वाला आरोपी एक होटल में काम करता था और सप्ताहांत पर बच्चों के साथ डोमेगांव पहुंचा था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर हत्याओं की जानकारी दी और बाद में फोन बंद कर दिया।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!