जम्मू-कश्मीर : डल झील पर 7500 वर्ग फुट का तिरंगा फहराया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2022

श्रीनगर, 16 अगस्त। देश के कोने-कोने से भ्रमण कर सोमवार को जम्मू-कश्मीर की डल झील पर 7,500 वर्ग फुट का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डल झील का दौरा किया और शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में डल झील के किनारे प्रदर्शित 7500 वर्ग फुट के तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने कहा, “अपने प्रिय तिरंगे को सलाम करना मेरे लिए खुशी का क्षण था।” उपराज्यपाल ने कहा, “यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि जम्मू-कश्मीर हर घर तिरंगा उत्सव के तहत इतने विशाल आयामों के राष्ट्रीय ध्वज की मेज़बानी कर रहा है।”

पिछले साल ध्वज को स्वतंत्रता दिवस पर कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में, 31 अक्टूबर, 2021 को गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में इसी ध्वज को प्रदर्शित किया था। इसके बाद, अंटार्कटिका में तिरंगे को प्रदर्शित किया गया। राष्ट्रीय ध्वज ने अंटार्कटिका में पहली बार किसी भी देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज का विश्व रिकॉर्ड बनाया। अब भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान की तर्ज पर श्रीनगर में झंडा फहराया जा रहा है। यही राष्ट्रीय ध्वज आने वाले दिनों में देश के अन्य हिस्सों की यात्रा करेगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर