London में राहुल गांधी ने फिर कर दिया भारत के सदन का अपमान, बयान में कही विवादास्पद बातें

By रितिका कमठान | Mar 07, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों विदेशों में भारत लगातार विवादास्पद बयान देते जा रहे है। राहुल गांधी के इन बयानों को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में राहुल गांधी के संबोधन को लेकर देश की राजनीति जबरदस्त तरीके से गर्म है। इसी बीच राहुल गांधी ने लंदन में फिर से नया बयान दिया है जिसके बाद फिर हंगामा होने के आसार है।

माना जा रहा है कि राहुल गांधी के इन बयानों के बाद बीजेपी इस मामले पर हंगामा खड़ा कर सकती है। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी इस कार्यक्रम के दौरान भारत जोड़ो यात्रा के अपने अनुभवों को साझा कर रहे थे। इस दौरान उनका माइक्रोफोन बंद हो गया। तभी उन्होंने कहा कि हमारे यहां माइक खराब नहीं है, वो काम कर रहे है। फिर भी उन माइकों का उपयोग नहीं हो सकता है। मैं जब सदन में अपनी बात रखता हूं तो वहां कई बार ऐसा हुआ है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत में लगातार विपक्षी दलों का दमन किया जा रहा है।

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दिया था विवादास्पद बयान

राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से ही केंद्र सरकार पर जासूसी कराने का आरोप लगा दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को लेकर भी कई बड़ी बातें कही थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें कैंब्रिज विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने के लिए बुलाया गया है और निराशा जताते हुए कहा कि भारतीय राजनेता भारत के विश्वविद्यालयों में यूं खुलकर अपने विचार नहीं रख सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Modi Cabinet ने गैस संकट को दूर करने के लिए उठाया बड़ा कदम, देश में अब कोयले से बनेगी गैस, खरीफ फसलों का MSP बढ़ाने को भी मंजूरी दी

मखाना उत्‍पादन के ल‍िए 71 हजार तो खेत के ल‍िए 2 लाख रुपये दे रही सरकार

PR Sreejesh का Hockey India पर बड़ा हमला, बोले- Foreign Coach के लिए मुझे हटाया गया

Shaurya Path: अब Tejas Mk1A संभालेगा पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा का जिम्मा, दुश्मनों की टेंशन बढ़ी