By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2023
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता छगन भुजबल ने मंगलवार को बताया कि उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले भी भुगबल महामारी के दौरान कोविड-19 से ग्रस्त हुए थे। राकांपा नेता ने अपने संक्रमित होने की सूचना ट्विटर पर साझा की है। वह हाल ही में नासिक जिले में स्थित अपने विधानसभा क्षेत्र येओला के दौरे पर गए थे। भुजबल ने कहा कि येओला से नासिक लौटने के बाद से उन्हें बुखार है। सोमवार को उन्होंने कोविड की जांच करायी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।