महाराष्ट्र : किशोरी का पीछा करने वाले युवक ने उसके पिता की चाकू घोंपकर हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2022

नागपुर, 1 अगस्त।  महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक युवक ने अपने पूर्व किरायेदार की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किरायेदार ने अपनी 16 वर्षीय बेटी का पीछा करने पर युवक को डांटा था। अधिकारी के मुताबिक, बलराम पांडे (20) नाम के आरोपी के घर में नारायण प्रसाद द्विवेदी (35) पिछले 10 वर्षों से किराये पर रह रहे थे। द्विवेदी रेलवे स्टेशन पर एक फूड स्टॉल के संचालक थे।

हालांकि, द्विवेदी ने पांडे का मकान खाली कर दिया और वह रविवार शाम रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी आरोपी ने उन्हें एक स्थान पर रोका और चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी।’’ गिट्टिखदान पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पांडे को कुछ समय बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ हत्या और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य धाराओं तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

UN में नेतन्याहू के सामने बुर्के वाली डिप्लोमैट का तहलका, हिली दुनिया !

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें