Maldives में मोदी को देखते ही राष्ट्रपति की पत्नी ऐसे झूमी, मुइज्जू रोक नहीं पाए अपनी हंसी

By अभिनय आकाश | Jul 26, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चार दिवसीय यात्रा पर पहले यूनाइटेड किंगडम पहुंचे। जहां उन्होंने ब्रिटेन के साथ तीन साल की लंबी वार्ता के बाद बहुप्रतिक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन किया। उसके बाद अपने यात्रा के अगले पड़ाव में पीएम मोदी मालदीव की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। माले के एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का विमान लैंड करते ही उन्हें रिसीव करने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू आए। मालदीव में पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी पीएम मोदी शामिल हुए। पीएम मोदी की दोनों देशों की विदेश यात्रा से निकलकर आई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। कहीं पीएम लंदन की गलियों में चाय पर चर्चा करते नजर आते हैं। मालदीव में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाते दिख जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: मोदी-मुइज़्ज़ू की मुलाकात में चीन की चर्चा? विदेश मंत्रालय ने इसको लेकर क्या नया अपडेट दिया

ये देख लोग मुइज्जू की पत्नी की तारीफ तो कर ही रहे हैं। साथ ही पीएम मोदी के भारतीय संस्कारों की भी तारीफ हो रही है। भारत और मालदीव के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंध हैं। हालाँकि, मालदीव के नेतृत्व में राजनीतिक बदलावों और क्षेत्र में विदेशी प्रभाव को लेकर चिंताओं के कारण हाल ही में संबंधों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी की भागीदारी द्विपक्षीय संबंधों को फिर से स्थापित करने और सुदृढ़ करने के नए प्रयासों का संकेत है। दोनों देश राजनयिक संबंधों के 60 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, ऐसे में क्षेत्रीय शांति और सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि को एक समयोचित और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रमुख खबरें

कतर का शाही विमान बना ट्रंप की नई सवारी, मेगा किचन से लेकर जिम तक की सुविधा

Pawan Khera का बड़ा आरोप: PM Modi ने Trump के आगे कमजोरी दिखाई, देश का अपमान

Samay Raina की वापसी! शुरू हो रहा है Indias Got Latent सीज़न 2, YouTube के साथ Netflix पर भी होगा स्ट्रीम

तेज प्रताप यादव का सनसनीखेज आरोप: Akash Yadav रच रहे Lalu Prasad और मेरी हत्या की साजिश