चंडीगढ़ के लिये घोषणापत्र में मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ के लिए मुफ्त पानी, बिजली का वादा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2024

चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी ने रविवार को चंडीगढ़ के लिये विशिष्ट घोषणापत्र पेश किया, जिसमें उन्होंने लोगों को हर महीने 20,000 लीटर मुफ्त पानी और 20,000 रुपये तक की मासिक आय वाले परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है।

घोषणापत्र में किरायेदारी स्थलों सहित पुनर्वास कालोनियों में आवासीय इकाइयों के सभी वास्तविक निवासियों को स्वामित्व अधिकार देने का वादा किया गया है। इसमें कहा गया है कि हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों में आवश्यकता-आधारित परिवर्तन और फेरबदल को ‘दिल्ली के पैटर्न’ पर नियमित किया जाएगा और शहर भर में ‘लीज-होल्ड’ संपत्तियों की सभी श्रेणियों को ‘फ्री-होल्ड’ में बदलने का वादा किया गया है।

तिवारी ने कहा कि इस तरह की कोशिश की जायेगी कि शहर के सभी धार्मिक समूहों, जातियों, पंथों और क्षेत्रों के लोगों समेत सभी वर्ग सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण और पारस्परिक रूप से मिलजुल कर रहें।

तिवारी के घोषणा पत्र में यह वादा किया गया है कि ठेके पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को नियमित किया जायेगा और सरकार के खाली पदों पर भर्ती की जायेगी और किसी प्रकार का नया कर नहीं लगाया जायेगा।

प्रमुख खबरें

BL Agro तंजानिया में करेगी 7,000 करोड़ रुपये का निवेश

इस दुष्ट व्यक्ति को सजा मिलेगी: Tripura के युवक पर नस्लीय टिप्पणी करने वाले कंटेंट क्रिएटर पर Kiren Rijiju का कड़ा रुख, सख्त कार्रवाई का वादा

Dawood Ibrahim के गिरोह को ‘भारत स्थित’ बताने पर UN की रिपोर्ट पर भारत ने जताई आपत्ति

US Presidential Election 2028 | राष्ट्रपति चुनाव के लिए जेडी वेंस को समर्थन देने पर डोनाल्ड ट्रंप का टालमटोल, कहा- अभी बहुत जल्दी है