मार्च में देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर छह महीने के निचले स्तर पर: पीएमआई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2019

नयी दिल्ली। नये कार्यों में धीमे विस्तार के कारण मार्च महीने में देश के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां छह महीने के निचले स्तर पर आ गयीं। इसके कारण नियुक्तियों की दर भी पिछले साल सितंबर के बाद निचले स्तर पर रही। एक मासिक सर्वेक्षण में बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी गयी। निक्की का भारत के सेवा कारोबार की गतिविधि का सूचकांक फरवरी के 52.5 से गिरकर मार्च में 52 पर आ गया। यह पिछले साल सितंबर के बाद सेवा क्षेत्र का सबसे धीमा विस्तार है। हालांकि रफ्तार सुस्त पड़ने के बाद भी सेवा क्षेत्र में लगातार 10वें महीने तेजी रही है। सूचकांक का 50 से नीचे रहना संकुचन दर्शाता है जबकि 50 से ऊपर सूचकांक विस्तार का संकेत देता है।

रिपोर्ट की लेखिका एवं आईएचएस मार्किट की प्रधान अर्थशास्त्री पॉलीएना डी लीमा ने कहा, वित्त वर्ष 2018-19 की अंतिम तिमाही के अंत में भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि कमजोर पड़ गयी और पिछले साल सितंबर के बाद के निचले स्तर पर आ गयी। हालांकि आने वाले महीनों में कारोबारी गतिविधियों को लेकर धारणा लगातार दूसरे महीने मजबूत हुई है। लीमा ने कहा, ‘‘मार्च में कारोबारी उम्मीदें मजबूत हुई हैं जिससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि सेवा क्षेत्र की कंपनियां आने वाले महीनों में स्थिति में सुधार की उम्मीद कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: टाटा स्टील ने मेटलिक्स में 403.79 करोड़ रुपये के शेयर और वारंट खरीदे

हालांकि रोजगार सृजन में नरमी से इस बात के संकेत मिलते हैं कि कंपनियां उच्च वृद्धि दर को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं।’’ निक्की का कंपोजिट पीएमआई आउटपुट सूचकांक भी फरवरी के 53.8 से गिरकर मार्च में 52.7 पर आ गया। यह भी छह महीने का निचला स्तर है। कंपनियों का कहना है कि सफल विपणन प्रयासों तथा बेहतर मांग से बिक्री बढ़ी है लेकिन कुछ कंपनियों का मानना है कि प्रतिस्पर्धी माहौल ने वृद्धि पर लगाम लगाने का काम किया है। कीमतों के संदर्भ में लागत कम हुई है जबकि सेवा के शुल्क में तेजी देखने को मिली है।

प्रमुख खबरें

Ambati Rayudu की नई पारी, Hyderabad Cricket Association में संभाला Director का पद

Noida Airport से 15 जून को उड़ेगी पहली Flight, IndiGo जोड़ेगी Delhi-NCR को सीधा Mumbai से

CRPF का Zero Tolerance फरमान, सरकार विरोधी Social Media Post पर अब होगी सीधी कार्रवाई

बच्चों को Badminton नहीं खेलने दूंगा, Thomas Cup विनर Satwiksairaj का छलका दर्द