Meghalaya : संगमा ने विभागों का बंटवारा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2023

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने बृहस्पतिवार को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया। उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को एनपीपी के पास बरकरार रखा वहीं गठबंधन सहयोगियों को राजनीतिक रूप से कम महत्वपूर्ण माने जाने वाले विभाग दिए। मुख्य सचिव डी पी वाहलांग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार संगमा ने वित्त, वन, राजनीतिक, कार्मिक, आईटी और खनन एवं भूविज्ञान विभाग अपने पास रखे। दो उप मुख्यमंत्रियों में से एक प्रेस्टोन तिनसोंग को गृह, पीडब्ल्यूडी, जिला परिषद मामलों और संसदीय मामलों के विभाग आवंटित किए गए।

एक अन्य उपमुख्यमंत्री एस धर को शहरी मामलों, परिवहन, उद्योग और जेल तथा सुधार सेवाओं का प्रभार दिया गया है। राज्य मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला एम अम्परीन लिंगदोह को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कानून, सूचना एवं जनसंपर्क और कृषि विभाग दिए गए हैं। भाजपा मंत्री एएल हेक को पशु चिकित्सा, मत्स्य पालन, मुद्रण और स्टेशनरी और सचिवालय प्रशासन विभाग दिए गए हैं। यूडीपी के पॉल लिंगदोह को समाज कल्याण, पर्यटन, कला और संस्कृति विभागों का प्रभार दिया गया है, जबकि उनकी पार्टी के सहयोगी किर्मेन शायला को आबकारी, राजस्व और कानूनी मेट्रोलॉजी विभाग आवंटित किए गए हैं। संगमा की अध्यक्षता में नयी सरकार की पहली मंत्रिमं‍डल बैठक के बाद विभागों की घोषणा की गई।

प्रमुख खबरें

BJP की जीत को अमान्य ठहराने के लिए Congress फैला रही वोट चोरी का नैरेटिव: Ram Madhav

SAFF Championship 2026 में India ने Pakistan को 3-2 से दी शिकस्त, ढाका में दर्ज की शानदार जीत

Janakpuri में फर्जी कॉल सेंटर से बीमा ठगी करने वाले 43 लोग पकड़े गए

Cristiano Ronaldo का Portugal टीम से संन्यास का फैसला, 23 साल के करियर पर लगेगा विराम