UP Election 2022। मोदी-योगी लहर के बावजूद भी इन 3 सीटों पर नहीं बच पाई भाजपा उम्मीदवारों की जमानत

By अंकित सिंह | Mar 14, 2022

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव संपन्न हो चुके है। विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आ गए है। भाजपा ने अकेले अपने दम पर 255 सीटें हासिल की है। जबकि अपने सहयोगियों के साथ उसकी सीटें 273 हैं। भाजपा की सहयोगी अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस) को 12 सीटें और निषाद पार्टी को 6 सीटों पर जीत मिली है। हालांकि उत्तर प्रदेश में मोदी-योगी लहर के बावजूद भी ऐसी तीन सीटें हैं जहां भाजपा प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके। 2017 में भाजपा के 5 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी। जिन 3 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार की जमानत जब्त हुई है, उनमें एक खास सामान्य बात भी है। दरअसल, जिन तीन प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है वह तीनों ठाकुर बिरादरी से थे। जिन 3 सीटों पर भाजपा की जमानत जब्त हुई है, उसके बारे में हम आपको बता देते हैं।

उत्तर प्रदेश की राजनीति को समझने वाला हर इंसान कुंडा से परिचित होगा। कुंडा रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का गढ़ कहा जाता है। कुंडा सीट पर मुख्य मुकाबला राजा भैया और सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के बीच था। भाजपा ने यहां से सिंधुजा मिश्रा को उतारा था। राजा भैया को यहां 50.58 फ़ीसदी वोट मिले जबकि गुलशन यादव के पक्ष में 35.19 फ़ीसदी वोट गए। बात भाजपा प्रत्याशी की करें तो उसके पक्ष में 8.36 वोट ही पड़ सकें। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी कि यहां जमानत जब्त हो गई।

इसे भी पढ़ें: गांधी परिवार के मां-बेटे पार्टी में बने रहेंगे या हाथ को मजबूत करने जाएंगे? यूपी चुनाव के नतीजों ने तंग की राह

रसड़ा

बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से भी भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। यहां से बसपा प्रत्याशी उमाशंकर सिंह विधायक बने हैं। रसड़ सीट पर बसपा प्रत्याशी और सुभासपा उम्मीदवार महेंद्र के बीच मुकाबला रहा। भाजपा के बब्बन रेस से बाहर रहे। उमाशंकर सिंह को 43.82 फ़ीसदी वोट मिले जबकि महेंद्र को 40.54 फ़ीसदी वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी का वोट प्रतिशत 12.08 फ़ीसदी रहा। यहां से भी भाजपा प्रत्याशी को जमानत गवानी पड़ी।

इसे भी पढ़ें: मोदी-मोदी के नारों से गूंजा सदन, प्रधानमंत्री ने भाजपा सांसदों का अभिवादन किया स्वीकार

मल्हनी

मल्हनी सीट की खूब चर्चा थी। मल्हनी से भाजपा उम्मीदवार कृष्ण प्रताप सिंह (केपी) को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। यहां मुख्य मुकाबला सपा प्रत्याशी लकी यादव और जदयू उम्मीदवार धनंजय सिंह के बीच रहा। लकी यादव को 42.57 फ़ीसदी वोट मिले जबकि धनंजय सिंह को 34.91 फ़ीसदी वोट मिले। तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र यादव रहे। कृष्ण प्रताप के पक्ष में सिर्फ 8.01 फीसद वोट रहा।

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये