Mumbai में एक व्यक्ति ने महिला और उसकी बेटी पर चाकू से हमला कर की आत्महत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2023

मुंबई के चेंबूर में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने महिला और उसकी नाबालिग बेटी पर चाकू से हमला करने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को सांईबाबा नगर में रात पौने नौ बजे हुई। उन्होंने बताया कि स्थानीय बाजार में काम करने वाला राहुल निषाद एक महिला(35) के घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर दिया।

इसके बाद उसने चाकू से उसपर हमला कर दिया जिससे महिला की छाती, गर्दन और हाथों पर चोट आ गई। अधिकारी ने कहा, अपनी माता को बचाने आई बेटी (15) के भी गर्दन और हाथों पर चोट आई है। किसी तरह मां और बेटी ने दरवाजा खोलने के बाद भागकर अपनी जान बचाई।

उन्होंने बताया कि निषाद ने इसके बाद खुद को चाकू घोंपकर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला के पति को जानता था।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई