मुंबई: दाऊद के सहयोगी से धनराशि लेने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2022

मुंबई, 9 अगस्त। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की गिरफ्तारी से बचाने के वादे के साथ भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के एक सहयोगी से कई लाख रुपये लेने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मोहम्मद सलीम मोहम्मद इकबाल कुरैशी उर्फ ​​सलीम फ्रूट को 4 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था जो इब्राहिम और उसके सहयोगियों के खिलाफ धनशोधन, मादक पदार्थ आतंकवाद, तस्करी आदि से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में जांच एजेंसियों के रडार पर था।

उन्होंने कहा, ‘‘जब सलीम फ्रूट जांच एजेंसियों के रडार पर था, तो दोनों आरोपी उसके पास पहुंचे और पैसे लिये।’’ एनआईए ने गत 3 फरवरी को भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों द्वारा तस्करी, नार्को-आतंकवाद, धनशोधन, जाली मुद्रा के प्रचलन, आतंकी वित्तपोषण और लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और अल कायदा सहित अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों के साथ सक्रिय सहयोग में काम करने जैसी आतंकवादी और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित मामला दर्ज किया था।

प्रमुख खबरें

AI Claude Model Misuse: एंथ्रोपिक का बड़ा खुलासा, चीनी और रूसी Hacking Groups के निशाने पर एआई

पता नहीं इन्हें ग्रुप ऑफ सेवन क्यों कहते हैं? BRICS के मंच से पुतिन ने G7 पर जोरदार तंज कसा

India-Iran Relations पर मौलाना यासूब अब्बास का बड़ा बयान, कहा- तेहरान का साथ देना वक्त की बड़ी ज़रूरत

BRICS Business Forum में बोले Putin, भरोसेमंद B2B Relations ही वैश्विक अर्थव्यवस्था और आर्थिक रिश्तों की असली रीढ़