Muzaffarnagar में दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता की गला घोंटकर हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2025

मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के कसोली गांव में दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने कथित तौर पर 28 वर्षीय विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता हिना को लंबे समय से दजेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। रविवार शाम को उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी डी वाजपेयी ने पत्रकारों को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि महिला के पति खुशनसीब, ससुर इंतजार, सास फरजाना और दो देवरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। वाजपेयी ने कहा कि आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीम बनाई गई है।

हिना के भाई की शिकायत के मुताबिक, उसकी शादी 21 मई, 2023 को खुशनसीब से हुई थी और तब से उसे दहेज के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था। उसने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित किया और आखिर में गला घोंटकर मार डाला। हिना के भाई ने बताया कि उसका शव घर के अंदर पड़ा मिला।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

VD Savarkar को भारत रत्न की मांग पर भड़के Owaisi, कहा- तो फिर Godse की बारी है

Speaker Om Birla पर Congress का चिट्ठी बम, कहा- PM Modi को बचाने के लिए हमें बदनाम किया

Maruti Suzuki का नया Record! Railway से भेजीं 5.85 लाख गाड़ियां, 18% की जबरदस्त ग्रोथ

Dhurandhar: The Revenge release की रिलीज से पहले शांति की तलाश में Ranveer Singh अबू धाबी को बताया अपना सुकून का ठिकाना