Bihar के मुजफ्फरपुर में एक व्यक्ति और उसकी तीन बेटियों के शव फंदे से लटके मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2025

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक व्यक्ति और उसकी तीन नाबालिग बेटियों के शव उनके घर में फंदे से लटके मिले। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अमरनाथ राम और उनकी तीन बेटियों राधा कुमारी, राधिका और शिवानी के रूप में हुई है।

हालांकि, राम के दो बेटों ने खुद को बचा लिया और उन्होंने ही ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने इस घटना को सामूहिक आत्महत्या का मामला बताया और पुलिस को यह भी जानकारी दी कि पत्नी की मौत के बाद अमरनाथ राम अत्यधिक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों को संभाल में असक्षम था।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पूर्वी-2 के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार सिंह ने संवाददाताओं से कहा, “घटना के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मामले की जांच निर्धारित मानकों के अनुसार की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Kishore Kumar की पुण्यतिथि आज, जानें 13 अक्टूबर के प्रमुख ऐतिहासिक घटनाक्रम

Riyadh हवाई अड्डे पर हमले में मारे गए भारतीय के अंतिम संस्कार में पहुंचे Ambassador Vipul

Maharashtra FDA कमिश्नर Tukaram Mundhe बोले, नहीं हुआ मेरा तबादला

Houthi Attack On Riyadh Airport | मिड-ईस्ट में भीषण जंग का असर! रियाद एयरपोर्ट 17 अक्टूबर तक बंद, हूथी हमलों के आगे कैसे फेल हुआ सऊदी डिफेंस सिस्टम?