नवादा में पुलिसकर्मी के पैर पर चढ़ गई थी कार, राहुल और तेजस्वी थे सवार, ड्राइवर पर FIR, BJP का तंज

By अंकित सिंह | Aug 21, 2025

राहुल गांधी की एसयूवी के चालक पर 19 अगस्त की घटना के लिए मामला दर्ज किया गया है, जिसमें वाहन ने नवादा में एक पुलिस कांस्टेबल को टक्कर मार दी थी और पुलिसकर्मी के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। फिलहाल चालक का नाम और अन्य विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो सका है। यह घटना दो दिन पहले राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव समेत उनके सहयोगियों की चल रही 'मतदाता अधिकार यात्रा' के दौरान हुई।  पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि आगे की जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी। एसपी ने पहले कहा था कि कांस्टेबल काफिले में शामिल एक वाहन के सामने गिर गया, जिससे उसे चोटें आईं। 

इसे भी पढ़ें: दीपावली और छठ पर यात्रियों को बड़ी सौगात, चलेंगी 12 हजार स्पेशल ट्रेनें, रेल मंत्री का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना को लेकर कांग्रेस की आलोचना की और दावा किया कि पुलिस कांस्टेबल को "कुचल दिया गया"। पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस के मार्च का मज़ाक उड़ाते हुए इसे "कुचल जनता यात्रा" कहा। स्थानीय सांसद और भाजपा नेता विवेक ठाकुर ने एक्स पर लिखा कि नवादा में राहुल गांधी के वीआईपी काफिले ने पुलिसकर्मियों पर ही गाड़ी चढ़ा दी! असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा देखिए, जिस पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ी, उसे किस प्रकार फेंक कर पानी की बोतल दे रहे हैं। राहुल गांधी जी, घमंड तो रावण का भी नहीं रहा था…!

प्रमुख खबरें

बिहार के बगहा में Gandak River का तटबंध 10 मीटर टूटा, तीन गांवों में बाढ़ का खतरा

Bhagat Singh का Lucknow से जुड़ाव: Kakori Action पर उनके लेखन को Dastangoi में पेश करेंगे कलाकार

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र