अगले 6 महीने में कई कस्बों और गांवों में भी शुरू होगा 5G, अश्विनी वैष्णव का दावा- किफायती होंगी सेवाएं

By अंकित सिंह | Oct 01, 2022

देश ने आज नए युग की ओर एक नया कदम बढ़ाते हुए 5जी की तरफ रुख कर लिया है। दिल्ली में एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 5G सेवा की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि इससे टेलीकॉम सेक्टर में कई बड़े क्रांतिकारी बदलाव आएंगे और भारत तकनीक के क्षेत्र में विश्व को दिशा देने की ओर आगे बढ़ेगा। 5G के शुरुआत के बाद से कई लोगों के मन में यह सवाल भी उठते हैं होंगे कि आखिर देश के गांवों और कस्बों में यह कब तक पहुंचेगा? साथ ही साथ यह महंगा होगा या फिर सस्ता होगा? इसको लेकर भी केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ी बात कही है। अश्विनी अश्विनी वैष्णव दावा किया है कि 5जी सेवा भी किफायती रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें: भारत में शुरू हुआ 5G युग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च की सर्विस, जानें किन मामलों में है खास

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 5G सेवाओं से कई क्षेत्रों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, लॉजिस्टिक्स, बैंकिंग में मूलभूत परिवर्तन आएगा और नई संभावना पैदा होंगी। डिजिटल क्षमताएं को बीच में रखकर उसके चारों तरफ नई सेवाएं बनेंगी। मुकेश अंबानी ने कहा कि मेरे विचार से 5G वह मूलभूत तकनीक है जो 21वीं सदी की अन्य तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, ब्लॉकचैन और मेटावर्स की पूरी क्षमता को अनलॉक करने में मदद करेगी। सुनील भारती मित्तल ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दिन है। एक नए युग की शुरुआत होने वाली है। यह शुरुआत आजादी के 75वें वर्ष में हो रही है और देश में एक नई जागरूकता, ऊर्जा की शुरुआत करेगी। यह लोगों के लिए कई नए अवसर खोलेगा। 

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट