By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2022
नोएडा (उप्र)। नोएडा में सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर काफी दिनों तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। ऐसा आरोप है कि इस बीच वह गर्भवती हो गई और आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। जब युवती ने उसके परिजनों से इस बात की शिकायत की तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बिहार के सीवान निवासी जनार्दन कुमार ने शादी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसके साथ काफी दिनों तक बलात्कार किया। जब वह गर्भवती हो गयी तो उसने उसका गर्भपात करा दिया।