महाराष्ट्र के पालघर में परिजन मोटरसाइकिल से शव ले गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2020

पालघर। महाराष्ट्र में पालघर जिले के कासा इलाके में 60 वर्षीय एक व्यक्ति के शव को लॉकडाउन की वजह से वाहन नहीं मिलने पर परिजनों को मोटरसाइकिल पर लाद कर ले जाना पड़ा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.प्रदीप धोडी ने बताया, कुछ दिन पहले मृतक लाडका वावरे को सांप ने काट लिया था और परिजन इलाज के लिए उसे कासा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए थे लेकिन कुछ जटिलताओं के बाद कुछ दिन पहले उसे छुट्टी दे दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में छह और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पु्ष्टि, कुल संक्रमितों की संख्या 159 हुई

उन्होंने बताया कि, ‘‘उसकी मौत अन्य जटिलताओं की वजह से हुई और परिवार उसके शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को बताए बिना मोटरसाइकिल पर ले गए।’’ कासा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक आनंद काले और दाहनु के तहसीलदार राहुल सारंग ने कहा कि वह तथ्यों की जांच करने के बाद प्रतिक्रिया देंगे।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा