सुनक, ट्रस के बीच प्रधानमंत्री पद की दौड़ में अंतिम चरण का मतदान संपन्न, परिणाम सोमवार को

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2022

लंदन, 3 सितंबर। बोरिस जॉनसन के स्थान पर कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के लिए पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक और विदेश मंत्री लिज ट्रस के बीच दौड़ के क्रम में शुक्रवार को अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो गया जिसमें पार्टी के सदस्यों ने अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाले। कजंर्वेटिव पार्टी के प्रचार मुख्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री पद की दौड़ के विजेता की घोषणा सोमवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे की जाएगी। सुनक (42) और ट्रस (47) ने कंजर्वेटिव पार्टी के लगभग 1,60,000 सदस्यों के मत पाने और उन्हें प्रभावित करने के लिए कई बार आमने-सामने की बहस की।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे