पुणे में व्यवसायी को बंधक बनाकर बंगले से कीमती सामान चोरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2025

महाराष्ट्र के पुणे जिले में अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर एक बंगले में घुसकर एक बुजुर्ग व्यापारी को बांध दिया और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पिंपरी चिंचवड़ के पुलिस उपायुक्त (अपराध) शिवाजी पवार ने शनिवार रात कहा, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तीन से चार अज्ञात लोग बंगले में घुसे और एक बुजुर्ग व्यक्ति के हाथ बांध दिए तथा घर की तलाशी ली।

उन्होंने कहा, संदेह है कि वे कुछ कीमती सामान लेकर भाग गए हैं, हालांकि हम पता लगा रहे हैं कि घर से क्या चोरी हुआ है। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जिस व्यक्ति को घर में घुसे अज्ञात लोगों ने बांधा था, वह एक व्यापारी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Jammu-Kashmir के लोग PoK में हो रहे दमन से चिंतित, अलगाववादी भी बोलने लगे सबसे अच्छा है हिंदुस्तान

IPL Champion Stephen Fleming बन सकते हैं England के नए Test Coach, ECB ने साधा संपर्क

PoJK में Pakistan की बर्बरता पर बोलीं Mehbooba Mufti, मानवीय रवैया अपनाएं, गोलीबारी रोकें

Punjab Paper Leak: Delhi में BJP का बड़ा Protest, Kejriwal सरकार पर लगाया युवाओं से धोखे का आरोप