पंजाब : भाजपा मंगलवार को समानांतर जनता दी विधानसभा आयोजित करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2022

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई राज्य के लोगों से जुड़े मुद्दों पर विचार करने के लिए मंगलवार को समानांतर जनता दी विधानसभा (जनसभा) आयोजित करेगी। प्रदेश भाजपा के प्रमुख अश्विनी शर्मा ने यह जानकारी दी और कहा कि वे आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को सदन का दुरुपयोग नहीं करने देंगे। भाजपा के इस कदम को आप सरकार के खिलाफ जवाबी हमले के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले आप ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि उसने आप विधायकों को पैसे की पेशकश कर राज्य सरकार को गिराने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि सदन सार्वजनिक मुद्दों पर चर्चा के लिए है और विधानसभा का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे की खातिर झूठ फैलाने के लिए नहीं किया जा सकता है। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हम (आप नेता) अरविंद केजरीवाल को खुश करने के लिए उन्हें सदन का दुरुपयोग नहीं करने देंगे।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी के कोर समूह ने मंगलवार को जनता दी विधानसभा आयोजित करने का फैसला किया है।

शर्मा ने कहा, हम समानांतर जनता दी विधानसभा आयोजित करेंगे, जिसमें अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ सहित अन्य नेता शामिल होंगे। शर्मा ने कहा कि आप के चुनावी वादों, मादक पदार्थ, भ्रष्टाचार, किसानों की पीड़ा और दलित छात्रों सहित पंजाब के लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को इस जन सभा ​​में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता दी विधानसभा का एक अध्यक्ष होगा और यहां संकल्प भी पेश किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत