राजस्थान में 100 से ज्यादा उम्र के 14 हजार से अधिक मतदाता,

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2022

राजस्थान के 33 जिलों में 100 वर्ष या इससे अधिक आयु के 14 हजार 976 मतदाता हैं। इस आयु वर्ग के सबसे अधिक 1688 वृद्ध मतदाता झुंझुनू जिले में जबकि सबसे कम 73 बारां जिले में हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदेश में करवाए वरिष्ठ मतदाताओं के भौतिक सत्यापन में ये आंकड़े सामने आए हैं। एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर इन वृद्धजनों का सम्मान किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि झुंझुनू के बाद जयपुर में 1126, उदयपुर में 968, भीलवाड़ा में 844, सीकर में 828 और पाली में 820 ऐसे मतदाता हैं जिनकी आयु 100 वर्ष या इससे अधिक है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर देश की निर्वाचन प्रक्रिया में निरंतर योगदान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए इन वृद्धजनों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर वृद्धजनों को मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा हस्ताक्षरित प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत