सैफई में नम आंखों से धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव को दी जा रही है आखिरी विदाई, उमड़ा जनसैलाब, नेताओं का भी रेला

By अंकित सिंह | Oct 11, 2022

समाजवादी पार्टी के संस्थापक उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। वह 82 वर्ष के थे। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर सैफई के नुमाइश ग्राउंड पंडाल में रखा गया है। मुलायम सिंह यादव के आखरी दर्शन को लेकर जन सैलाब उमड़ा है। लगातार लोग नारा लगा रहे हैं- मुलायम सिंह यादव अमर रहे। शाम लगभग 3:00 बजे उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान से किया जाएगा। टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने सैफई पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा उनके अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहने वाले हैं। 

इसे भी पढ़ें: सैफई पहुंचा मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर, मंगलवार को अंतिम संस्कार में शामिल होंगे कई बड़े नेता

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश शासन की ओर से मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। योगी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी जुझारू, संघर्षशील और समाजवादी विचारधारा से जुड़े एक महत्वपूर्ण स्तंभ थे। वे संघर्षों से तपे-बढ़े और प्रदेश की राजनीति के पांच दशक तक केंद्र बिंदु रहे। उन्होंने देश और प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। योगी ने यद भी कहा था कि मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।

प्रमुख खबरें

अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी के पुस्तकालय को दिवाली तक मिलेंगी किताबें, डीएम ने दिया भरोसा

Abhijeet Dipke की दादी के निधन की खबर पर विवाद, दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी कर दिया जवाब

रुपये में कमजोरी से MCX पर Gold वायदा एक प्रतिशत चढ़ा, सीमित दायरे में कारोबार के आसार

NIT Hamirpur के Media Conclave में बोले प्रो केजी सुरेश, एक्टिविस्ट नहीं फैक्टिविस्ट बनें पत्रकार