Telangana में डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी में बुर्जुग से 7.12 करोड़ रुपये की ठगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2026

हैदराबाद में मुंबई पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी करने वाले जालसाजों ने 81 वर्षीय एक व्यक्ति को मादक पदार्थ तस्करी रैकेट में शामिल होने की धमकी देकर सत्यापन के बहाने उससे 7.12 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद, एक अन्य व्यक्ति ने मुंबई पुलिस अधिकारी बनकर बुजुर्ग को फोन किया और कहा कि वह मादक पदार्थ तस्करी, धन शोधन एवं आतंकवादी गतिविधियों के एक बड़े रैकेट में शामिल है। उन्होंने बताया कि जालसाजों ने बैंक खाते के सत्यापन और मामले से बचने के बहाने बुजुर्ग से पैसे हस्तांतरित करवाए।

पीड़ित बुजुर्ग ने दो महीने के भीतर कुल 7.12 करोड़ रुपये हस्तांतरित कर दिए। जब जालसाजों ने और पैसे मांगे तो उन्होंने 30 दिसंबर को तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

डिजिटल अरेस्ट ठगी का वह तरीका है जिसमें जालसाज पुलिस या जांच एजेंसियों के अधिकारी बनकर वीडियो फोन के माध्यम से पीड़ितों को बंधक बनाकर उनसे पैसे ठग लेते हैं।

प्रमुख खबरें

Gujarat High Court ने Marriage Bureau संचालक को दी जमानत, नहीं मिला गैंग से संबंध

Jaunpur Court ने 2004 के हत्या मामले में चार भाइयों को दी उम्रकैद

Telangana के Suryapet में ट्रक से टकराई बस, छह लोगों की मौत और 17 घायल

Nepal Floods: CM Vishnu Deo Sai ने जताया शोक, फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन जारी