बीजेपी विधायक के बल्ला कांड में अधिकारी ने पलटा कोर्ट में अपना बयान, कहा: मुझे नहीं पता कि किसने मारा था

By सुयश भट्ट | Feb 19, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर के बहुचर्चित बल्ला कांड में अब एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ शिकायत करने वाले अधिकारी अब अपने बयान से पलट गए हैं। आकाश विजयवर्गीय ने जिस निगम अधिकारी को बल्ले से पीटा था उन्होंने अब कोर्ट में कहा है कि उन्हें यह नहीं पता कि बल्ले से किसने उनकी पिटाई की।

इसे भी पढ़ें:कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर कसा तंज, कहा : नाम बदलकर नए फर्जीवाड़े की हो रही है तैयारी 

इस मामले पर यूथ कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी शासन में अधिकारी अंधे हो जाते हैं। निगमकर्मियों को भूमाफिया नहीं दिखते। पुलिस को रेत माफिया नहीं दिखते और यही तो माफियातंत्र। जब बात माफियाओं के सरदार कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश की आई है तो जिस निगम अधिकारी की कुटाई हुई वह ये नहीं देख पाया कि कूटने वाला कौन था।

आपको बता दें कि 2019 में इंदौर के गंजीकंपाउंड क्षेत्र में एक जर्जर भवन ढहाने की मुहिम के दौरान अचानक बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय पहुंच गए। यहां उन्होंने नगर निगम के तत्कालीन भवन निरीक्षक धीरेंद्र बायस को क्रिकेट बैट से पीटा था। उन्होंने धमकी दी थी कि 10 मिनट में यहां से निकल जाओ, वर्ना जो कुछ होगा उसके जिम्मेदार आप लोग होंगे।

प्रमुख खबरें

Cashier Murder Case | चंडीगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा: पाकिस्तान से जुड़े मादक पदार्थ-आतंकवाद नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, तीन लोग गिरफ्तार

Delhi Monsoon | बीते 10 महीने के मुकाबले सबसे ज्यादा साफ रही हवा, रिज क्षेत्र में सामान्य से अधिक हुई बारिश

देशभर में मानसून का कहर: बाढ़ और भूस्खलन ने बढ़ाई मुसीबतें, दिल्ली-मुंबई में जलभराव, पुणे में इमारत गिरने से 11 लोगों के फंसे होने की आशंका

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera