न्याय की आस में पिता ने 21 दिन से डीप फ्रीजर में रखी है बेटे का लाश, ससुरालवालों ने करा दी दामाद की हत्या?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2021

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश)। सुल्तानपुर जिले के कूरेभार क्षेत्र में न्याय की आस में एक फौजी पिता ने अपने बेटे के शव को पिछले 21 दिनों से डीप फ्रीजर में रखा है। वहीं, जिला प्रशासन ने शव का अंतिम संस्कार नहीं करने पर नोटिस जारी किया है। मजिस्ट्रेट के तौर पर रविवार को मृतक के घर पहुंचे मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन ने बताया कि सरैया मझौवा गांव में सेवानिवृत्त सूबेदार शिवप्रसाद पाठक ने गत एक अगस्त को दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मरे अपने बेटे शिवांक का शव न्याय पाने की आस में डीप फ्रीजर में रखा है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में गुब्बारे में हवा भरने वाला गैस सिलेंडर फटा, दो लोगों की मौत

शिवांक दिल्ली में वर्ष 2012 में एक कॉल सेंटर में नौकरी करता था। इस बीच शिवांक ने दिल्ली में 24 अप्रैल 2012 को एक व्यक्ति के साथ मिलकर एक कंपनी खोली थी। कंपनी के पार्टनर ने दिल्ली की ही रहने वाली एक युवती गुरलीन कौर को एचआर के पद पर नियुक्त किया था। शिवांक ने इसी युवती के साथ 2013 में शादी कर ली थी। पाठक का आरोप है कि शिवांक के नाम काफी संपत्ति है, जिस पर युवती की नजर थी। इसी बीच, बीती एक अगस्त को दिल्ली में उसके बेटे शिवांक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। शव को पोस्टमार्टम होने के बाद सीधे उन्हें सौंप दिया गया।

इसके बाद वह अपने बेटे शिवांक के शव को लेकर तीन अगस्त को सुल्तानपुर जिले स्थित अपने पैतृक गांव आ गए। पाठक का कहना है कि बेटे की मौत से पर्दा उठाने के लिए उन्होंने कूरेभार थाने की पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन उनकी एक न सुनी गई। बाद में शिव प्रसाद ने मुकदमा दर्ज कराने और दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की थी। न्यायालय ने सुनवाई का क्षेत्राधिकार न होने के आधार पर 18 अगस्त को अर्जी खारिज कर दी। इस मामले की जानकारी मिलने पर सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी ने मृतक शिवांक के पिता को आश्वस्त किया है कि वह दिल्ली पुलिस आयुक्त से बात कर न्याय दिलाएंगी।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc Meeting से ठीक पहले Delhi में Rahul Gandhi के खिलाफ पोस्टर वॉर, विपक्ष की एकता पर गहरा संकट!

West Bengal में जारी विद्रोह संसद तक पहुंचा, TMC के वरिष्ठ Sukhendu Ray ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

West Bengal: नेपाल बॉर्डर के पास से TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, कलकत्ता HC से झटका लगने के बाद थे फरार

TMC नेता Jahangir Khan नेपाल सीमा से अरेस्ट, Extortion और चुनाव हिंसा के गंभीर आरोप