INDIA Bloc की बैठक में ममता ने रखा खड़गे को पीएम फेस बनाने का प्रस्ताव, केजरीवाल ने भी किया समर्थन

By अंकित सिंह | Dec 19, 2023

इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक को लेकर सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर आई है। जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पीएम उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव रखा। हालांकि, खड़गे ने कहा कि इस पर चुनाव के बाद ही फैसला किया जाएगा। वहीं अरविंद केजरीवाल ने भी ममता बनर्जी के प्रस्ताव को स्वीकार किया। यह इंडिया ब्लॉक की चौथी बैठक के बाद आया है, जहां विपक्षी नेताओं ने सीट-बंटवारे, संयुक्त अभियान खाका और 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा से मुकाबला करने की रणनीति बनाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के दिन पटना में लगे पोस्टर, नीतीश को अहम भूमिका देने की मांग

इंडिया एलायंस की बैठक पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बैठक अच्छी रही। प्रचार, सीट बंटवारा और सब कुछ जल्द ही शुरू होगा। नहीं (संयोजक का चयन नहीं किया गया है) अभी तक।" सांसद वाइको कहते हैं, ''पीएम चेहरे के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के उस सुझाव का कोई विरोध नहीं हुआ।'' अखिलेश यादव ने कहा कि जल्द ही टिकट वितरण के बाद सभी पार्टियां मैदान में उतरने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, ''मैंने पहले दिन से कहा है कि इंडिया अलायंस की रणनीति पीडीए होगी। हम बीजेपी को हराएंगे...यूपी में 80 हराओ और लोकतंत्र बचाओ'।'

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई