आखिरी पलों में मेस्सी के गोल से अर्जेंटीना ने उरुग्वे को बराबरी पर रोका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2019

तेल अवीव। इंजुरी टाइम में लियोनेल मेस्सी ने पेनल्टी को गोल में बदला जिससे अर्जेंटीना ने सोमवार को इजराइल के इस शहर में खेले गये मैत्री मुकाबले में उरुग्वे को बराबरी पर रोक दिया। मेस्सी की सामने बार्सीलोना के उनके साथ खिलाड़ी लुइस सुआरेज की चुनौती थी और जब ऐसा लग रहा था कि ऊरुगवे का खिलाड़ी अर्जेंटीना के दिग्गज पर भारी पड़ेगा तभी किस्मत ने मेस्सी का साथ दिया। 

इंजुरी टाइम (90+2 मिनट) में बाक्स में गेंद उरुग्वे के डिफेंडर के हाथ से टकरा गयी जिसके बाद मिली पेनल्टी को गोल में बदल कर मेस्सी ने स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया। उरुग्वे ने इससे पहले एडिसन कवानी के गोल से मैच के 34वें मिनट में ही बढ़त बना ली थी। सर्गियो अगुएरो ने हालांकि मैच के 63वें मिनट में गोल कर स्कोर को 1-1 कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: रूस ने डेविस कप के पहले मुकाबले में गत चैम्पियन क्रोएशिया को हराया

अर्जेंटीना की खुशी ज्यादा देर तब बरकरार नहीं रही और पांच मिनट बाद ही सुआरेज ने बाक्स के बाहर से फ्री-किक को गोल में बदल कर एक बार फिर उरुग्वे को बढ़त दिला दी। 

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह