हिंदूवादी बनने की होड़ में कांग्रेस-भाजपा बाकी धर्मों की घोर उपेक्षा कर रहीं : मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2023

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच हिंदुत्ववादी और हिंदू भक्त होने को लेकर आपस में लड़ाई लड़ने और बाकी सभी धर्मों की घोर उपेक्षा करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही मायावती ने इस साल के अंत में चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया। बसपा प्रमुख ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, भाजपा व कांग्रेस के बीच, दोनों में कौन बड़ा हिंदुत्ववादी व हिंदू भक्त है तथा पूजा पाठ करने में भी कौन ज्यादा माहिर है, इसको लेकर जारी लड़ाई से यह जरूर स्‍पष्‍ट है कि ये दोनों पार्टियां हिंदू धर्म को छोड़कर बाकी सभी धर्मों की घोर उपेक्षा कर रही हैं। इनका यह कृत्‍य संविधान की मंशा के विरूद्ध है।

उन्होंने महाराष्ट्र के मामले का हवाला देते हुए कहा कि महाराष्ट्र राज्‍य में भी अब यह सब कुछ देखने को मिल रहा है और वहां की हालात इतनी खराब हो रही है कि राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग जोर पकड़ रही है।मायावती ने राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनावों में बसपा के पूरी तैयारी से चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान करते हुए कहा कि जरूरी मुद्दों को लेकर हमारी पार्टी पूरी तैयारी के साथ यहां चुनाव में उतर रही है और चारों राज्यों में चुनाव अभियान भी जारी है। उप्र की कानून-व्यवस्था पर लक्ष्य करते हुए बसपा प्रमुख ने कहा, उप्र में अब विशेषकर अपराधियों का जो आपस में तांडव चल रहा है, इससे जनता में काफी दहशत व्याप्त है। सरकार को इस ओर जरूर ध्‍यान देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Noida Authority ने Sector 150 स्पोर्ट्स सिटी का रिवाइज्ड प्लान स्वीकारा, 4 प्रोजेक्ट्स को मिला OC

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी