SCO मीटिंग में आतंकवाद पर कन्नी काट गए बिलावल, कहा- इसे हथियार बनाने के चक्कर में न पड़ें, जयशंकर की जमकर की तारीफ

By अभिनय आकाश | May 05, 2023

विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की परिषद (सीएफएम) को संबोधित करते हुए सदस्य देशों से एक राजनयिक उपकरण के रूप में आतंकवाद का उपयोग करने से बचने का आग्रह किया। अपनी भारत यात्रा के दूसरे दिन बोलते हुए, विदेश मंत्री ने आतंकवाद से निपटने में एससीओ देशों के बीच अधिक सहयोग के महत्व पर जोर दिया, इस मुद्दे के मूल कारणों को दूर करने के लिए संयुक्त प्रयासों का आह्वान किया। हमारे लोगों की सामूहिक सुरक्षा हमारी संयुक्त जिम्मेदारी है। 

इसे भी पढ़ें: आतंकवाद का खतरा जारी है... SCO बैठक में पाकिस्तानी विदेश मंत्री की मौजूदगी में जमकर बरसे जयशंकर

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की तारीफ की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुलाकात के दौरान जयशंकर ने मुझे कभी भी ये अहसास नहीं दिलाया कि हमारे बीच एससीओ के उद्देश्यों और चार्टर के अनुरूप हमारे बीच द्विपक्षीय रूप से कोई मुद्दा है।  

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह