Shraddha Murder Case में बंबल से पुलिस ने मांगी आरोपी आफताब की जानकारी, हत्या के लिए इस्तेमाल हथियार की तलाश जारी

By रितिका कमठान | Nov 16, 2022

रूह कपा देने वाला श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड जिसके बारे में जानकर प्यार से व्यक्ति का विश्वास उठ जाए। श्रद्धा हत्याकांड की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस ने महरौली में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के घर पहुंचकर जांच पड़ताल को आगे बढ़ाया। इस जांच में दिल्ली पुलिस को कई हैरान करने वाली जानकारी मिल रही है।

जानकारी के मुताबिक श्रद्धा की हत्या के बाद आरोपी ने वैक्यूम क्लीनर के जरिए घर की सफाई की थी, ताकि किसी तरह का कोई निशान ना रह जाए। आरोपी आफताब के खिलाफ हर सबूत इकट्ठा करने के लिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। इसी बीच पुलिस ने सोशल मीडिया ऐप बंबल से भी आफताब की प्रोफाइल की जानकारी मांगी है। इस जानकारी के तहत आफताब के जिन भी युवतियों से संबंध रहे हैं, उनके बासे में सूचना इकट्ठी की जाएगी। पुलिस ये भी पता करेगी कि आफताब ने अपने घर पर किन किन महिलाओं को बुलाया था। 

पुलिस को मिले कई टुकड़े

15 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने आफताब को लेकर कई जगहों पर गई जहां उसने श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को फेंका था। इन जगहों पर पुलिस को कुल 13 हड्डियां मिली है, जिन्हें जांच टीम ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। यहां सभी टुकड़ों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने भी आरोपी आफताब से पूछताछ की है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में पूछताछ के लिए बुलाया था, तब उसके चेहरे पर पछतावे का कोई भाव नहीं था और वह आत्मविश्वास से भरा नजर आ रहा था। 

आरोपी ने छह महीने पहले की प्रेमिका की हत्या

छह माह पहले दिल्ली के महरौली इलाके में पूनावाला ने वालकर की कथित रूप से हत्या कर दी थी। उसने वालकर के शव के करीब 35 टुकड़े कर उन्हें लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर की क्षमता वाले फ्रिज में रखा और फिर कई दिनों में धीरे-धीरे कर उन्हें दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में फेंक दिया।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें