फ्रेटेनगेलो को हराकर जोकोविच इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के तीसरे दौर में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2019

इंडियन वेल्स (अमेरिका)। नोवाक जोकोविच ने अमेरिकी क्वालीफायर ब्योर्न फ्रेटेनगेलो को सीधे सेटों में हराकर शनिवार को एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई। जनवरी में सातवां आस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने के बाद पहला मैच खेल रहे दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने 7-6 (7/5), 6-2 से जीत दर्ज की।

जोकोविच ने दुनिया के 128वें नंबर के खिलाड़ी फ्रेटेनगेलो को एक घंटा और 29 मिनट में हराया। सर्बिया के जोकोविच अगले दौर में जर्मनी के फिलिप कोहलश्रेबर से भिड़ेंगे जिन्होंने आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को 6-4, 6-4 से हराया।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal